नाहन : विधायक ने चार पार्क और एक पार्किंग का किया लोकार्पण
नाहन : विधायक ने चार पार्क और एक पार्किंग का किया लोकार्पण

नाहन : विधायक ने चार पार्क और एक पार्किंग का किया लोकार्पण

सौंदर्यीकरण और जन सुविधाएं बढ़ने से पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होगा नाहन नाहन,19 अक्टूबर (हि.स.)। सिरमौर जिला मुख्यालय के लिए आज का दिन विशेष रहा। विधायक डॉ राजीव बिंदल ने एक साथ चार पार्क सहित एक पार्किंग स्थल का लोकार्पण किया। इससे पार्किंग की समस्या का कुछ समाधान और पार्क बनने से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं को घूमने का स्थान प्राप्त होगा। सोमवार को विधायक नाहन डॉ. राजीव बिंदल ने एक साथ चार पार्कों का लोकार्पण किया। इन चारों पार्कों में सिरमौर की संस्कृति के परिचायक प्रतिमाएं भी लगाई गयी हैं। शिमला रोड पर एक नाले पर पार्किंग बनाई गयी है। इस मौके पर विधायक डॉ. बिंदल ने कहा कि एक नई सोच और संकल्प को लेकर नाहन में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। नाहन में आज जिन दो पार्क और एक पार्किंग का लोकार्पण किया गया है। उन्हें शहर के गंदे नालों को कवर करके विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि नाहन शहर में खाली पड़े भूमि का इस्तेमाल योजनाबद्ध ढंग से जन हित और जन सुविधाओं के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य नाहन नगर में जनसुविधाएं बढ़ाने में कारगर सिद्ध होगी। हिन्दुस्थान समाचार /जितेंदर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in