धर्मशाला पंहुचे यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य, मैकलोड़गंज के निजी होटल में करेंगे रात्रि ठहराव
धर्मशाला पंहुचे यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य, मैकलोड़गंज के निजी होटल में करेंगे रात्रि ठहराव

धर्मशाला पंहुचे यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य, मैकलोड़गंज के निजी होटल में करेंगे रात्रि ठहराव

धर्मशाला, 05 नवम्बर (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य गुरूवार को अचानक अपने काफिले के साथ धर्मशाला पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में कुछ देर विश्राम करने के बाद उन्होंने दोपहर का भोजन लिया और उसके बाद वह यहां से सीधे बैजनाथ के लिए रवाना हो गए। बैजनाथ के शिव मंदिर में शीश नवाने के बाद वह अभी जो कुछ देर पहले मैकलोड़गंज लौटे हैं। मैकलोड़गंज में एक निजी होटल में रुके हैं, जहां पर धर्मशाला के स्थानीय विधायक विशाल नैहरिया ने प्रदेश सरकार की ओर से उनका स्वागत किया। केशव मौर्य और विशाल नैहरिया पार्टी की स्थिति को लेकर विशेष चर्चा भी करेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य इससे पहले हिमाचल आते रहे हैं। खासतौर जिला कांगड़ा के शक्तिपीठों में भी केशव मौर्य शीश नवाने पहुंचे थे। कांगड़ा के शक्तिपीठों के प्रति उनकी गहरी आस्था है। इससे पूर्व वह आज दोपहर बाद दिल्ली से फ्लाइट के माध्यम से गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से वह कड़ी सुरक्षा के बीच गाड़ी में धर्मशाला पहुंचे। धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया ने बताया उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं और वह मैकलोड़गंज स्थित होटल में उनसे शिष्टाचार भेंट करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in