घर से भागे जालंधर के किशोर व किशोरी की तलाश में मैकलोड़गंज पंहुचे स्वजन, नही लगा कोई सुराग
घर से भागे जालंधर के किशोर व किशोरी की तलाश में मैकलोड़गंज पंहुचे स्वजन, नही लगा कोई सुराग

घर से भागे जालंधर के किशोर व किशोरी की तलाश में मैकलोड़गंज पंहुचे स्वजन, नही लगा कोई सुराग

धर्मशाला, 02 दिसम्बर (हि.स.)। जालंधर के नामी परिवारों के घर से भागे नाबालिग लड़का व लड़की की तलाश में स्वजन बुधवार को धर्मशाला पहुंचे हैं। उनकी लोकेशन मैक्लोड़गंज में बताई जा रही है। किशोरी के पिता मैक्लोडगंज पहुंच गए हैं। धर्मशाला होटल एसोसिएशन ने दोनों को यहां पर देखे जाने की पुष्टि की है। जालंधर की पुलिस भी धर्मशाला पुलिस से संपर्क कर रही है। अभी तक यह तो पता चल गया है कि दोनों किशोर व किशोरी धर्मशाला व मैक्लोड़गंज में हैं। वह दो दिन पहले यहीं पर देखे गए हैं। लेकिन उनकी रिहायश का पता नहीं चल सका है कि वह अभी वर्तमान में कहां पर रह रहे हैं। स्वजन भी उन्हें तलाश कर रहे हैं। पुलिस के साथ साझा की गई जानकारी में बताया गया है कि किशोर व किशोरी बीते सप्ताह से जालंधर से लापता हैं व इनके मोबाइल की अंतिम लोकेशन मैक्लोड़गंज में पाई गई है। दोनों नाबालिग हैं व जालंधर के नामी परिवारों से संबंध रखते हैं। इसके लिए दोनों के स्वजनों ने एक पोस्टर भी जारी किया है। जिसमें यह लिखा है कि यह 26 नवम्बर को होशियारपुर में देखे गए हैं और इसकी सूचना मिलने पर या देखे जाने पर उन्हें सूचित किया जाए। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in