किसानों के लिए आत्मदाह भी करेगी युवा कांग्रेस
किसानों के लिए आत्मदाह भी करेगी युवा कांग्रेस

किसानों के लिए आत्मदाह भी करेगी युवा कांग्रेस

ऊना, 26 सितंबर (हि.स.)। कृषि सुधार विधेयक के विरोध में हिमाचल प्रदेश की युवा कांग्रेस लगातार उग्र होती जा रही है। देश के अन्नदाता के हक में शनिवार को जिला मुख्यालय पर युवा कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष मुनीष ठाकुर की अगुवाई में आक्रोश रैली निकाली। रैली में हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रभारी दमन बाजवा, जगदेव गागा व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव प्रदीप सूर्या विशेष रूप से उपस्थित रहे। युवा कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय आक्रोश रैली में भारी संख्या में ट्रैक्टरों ने हिस्सा लिया। एनआरजी प्लाजा रक्कड़ कॉलोनी से शुरू रैली बचत भवन ऊना के समीप संपन्न हुई। रैली के दौरान युवा कांग्रेस ने किसानों के हक की आवाज उठाई। वहीं रोटरी चौंक ऊना के समीप युंका ने सड़कों पर बैठकर पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मुनीष ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने बहुत ही जल्दबाजी में कृषि विधेयक लाया है। इससे पहले भी संसद में कृषि विधेयक बिल पेश किया जाता था, लेकिन उससे पहले बिल को लेकर चर्चा की जाती थी। अलग-अलग प्रदेश के किसान नेता से बिल को लेकर मंथन किया जाता था। इतना ही नहीं राष्ट्रीय स्तर के किसान नेता व संगठन के साथ चर्चा की जाती थी। किसान बिल में जो भी कमियां रहती थी, उसमें बदलाव लाया जाता था। इसके उपरांत लोकसभा व राज्यसभा में बिल को पारित किया जाता था। लेकिन आज समय ऐसा आ गया है कि बिना किसानों असौर दोनों सदनों में चुने हुए प्रतिनिधियों से बिना चर्चा के बिल पारित किया जाता है। आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रभारी दमन बाजवा ने कहा कि किसानों के हक के लिए युवा कांग्रेस पहले भी प्रदर्शन करती आई है और आगे भी जारी रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/विकास/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in