कांगड़ा में नूरपुर के पंजारा गांव में कोरोना ने ढाया कहर, एक साथ आए 29 मामले
कांगड़ा में नूरपुर के पंजारा गांव में कोरोना ने ढाया कहर, एक साथ आए 29 मामले

कांगड़ा में नूरपुर के पंजारा गांव में कोरोना ने ढाया कहर, एक साथ आए 29 मामले

धर्मशाला, 17 अगस्त (हि.स.)। कांगड़ा जिला की नूरपुर तहसील के पंजाहड़ा गांव में कोरोना ने कहर ढाया है। इस गांव में सामुदायिक फैलाव के चलते रविवार देर रात को एक साथ आए 29 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। जिला में आए 34 नए मामलों में से 29 पंजाहड़ा और साथ लगते टुंड गांव से सम्बधित हैं। यह सभी कोरोना संक्रमित के संर्पक में आने से संक्रमित हुए हैं। रविवार देर रात्रि आए 34 नए मामलों में नूरपुर के पंजाहड़ा के गांव से 28 वर्षीय महिला, 83 वर्षीय बुर्जग महिला, 61 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, 56 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवती, 20 वर्षीय युवक, 67 वर्षीय बुर्जुग महिला, 31 वर्षीय व्यक्ति, 17 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवक, 69 वर्षीय बुर्जुग महिला, 18 वर्षीय युवती, 46 वर्षीय व्यक्ति, 64 वर्षीय बुर्जुग व्यक्ति, 37 वर्षीय महिला, 47 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय बच्ची, 31 वर्षीय युवक, 44 वर्षीय व्यक्ति, 14 वर्षीय लड़का, 50 वर्षीय व्यक्ति तथा 24 वर्षीय महिला शामिल है। वही पंजाहड़ा के साथ लगते टुंड गांव से 48 तथा 52 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा जिला में ज्वाली के भौनुका गांव से 30 वर्षीय यवुक, नूरपुर के मटाहेली गांव से 45 और 49 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर के थोड़ा गांव से 46 वर्षीय महिला और नूरपुर के पक्का टियाला से 57 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें पांच बुर्जगों को कोविड अस्पताल धर्मशाला जबकि अन्य सभी को कोविड केयर सेंटर डाढ़ भेजा गया है। दूसरी ओर रविवार को देर रात्रि कोरोना के चार और मरीज स्वस्थ हुए हैं। उधर जिला में 34 नए मामले के आने के बाद कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 605 पंहुच गया है। जबकि अब तक 482 कोरोना मरीज स्वास्थ्य लाभ कर चुके हैं। जिला में अब 120 सक्रिय मरीज रह गए हैं जबकि तीन की मौत हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in