कंगना रणौत आंदोलनरत किसानों व महिलाओं पर टिप्पणियों के लिए माफी मांगे : कांग्रेस
कंगना रणौत आंदोलनरत किसानों व महिलाओं पर टिप्पणियों के लिए माफी मांगे : कांग्रेस

कंगना रणौत आंदोलनरत किसानों व महिलाओं पर टिप्पणियों के लिए माफी मांगे : कांग्रेस

शिमला, 03 दिसम्बर (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी ने बॉलीवुड अदाकारा कंगना रणौत द्वारा आंदोलनरत किसानों विशेषकर महिलाओं पर की गई टिप्पणीयों को अशोभनीय करार देते हुए उन्हें सार्वनिजक रूप से माफी मांगने को कहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता किरण धान्टा ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि किसानों के आंदोलन में महिलाओं पर कंगना की टिप्पणी उनकी महिलाओं के प्रति निम्न सोच व मानसिकता को दर्शाती है तथा इन टिप्पणियों के लिए कंगना को देश सहित प्रदेश की महिलाओं से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कंगना को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि वह एक महिला होते हुए दूसरी किसी बुजुर्ग महिला का अपमान कैसे कर सकती है। किरण धान्टा ने कहा कि कंगना पिछले कुछ दिनों से ऐसी बयानबाजी कर रही है मानो वह एक सक्रिय राजनेता ही हो। उनकी ऐसी अभद्र बयानबाजी से प्रदेश शर्मसार हुआ है। उन्होंने कहा कि कंगना को अपनी हद में रहते हुए ही कोई बयानबाजी करनी चाहिए। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने आंदोलनरत कृषक महिलाओं का किस उद्देश्य से अपमान किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस कंगना के इन अपशब्दों की कड़े शब्दों में निदा करती है। उन्होंने कहा है कि अगर कंगना को राजनीति करने व कोई भी बयानबाजी करने का इतना शौक चढ़ गया है की वह इसके बगैर नही रह सकती तो उन्हें सक्रीय राजनीति में आकर मैदान में डटना चाहिए। देश व प्रदेश की महिलाएं उन्हें इन अभद्र टिप्पणीयों पर कभी माफ नही करेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/उज्जवल/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in