उद्योग मंत्री ने किया ‘हिमालय की बिल्लियां’ पुस्तक का विमोचन
उद्योग मंत्री ने किया ‘हिमालय की बिल्लियां’ पुस्तक का विमोचन

उद्योग मंत्री ने किया ‘हिमालय की बिल्लियां’ पुस्तक का विमोचन

धर्मशाला, 30 अक्टूबर (हि.स.)। उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री विक्रम ठाकुर ने शुक्रवार को परिवहन विभाग में बतौर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (उड़नदस्ता) अपनी सेवाएं दे रहे डॉ. संजय कुमार धीमान की ग्यारहवीं पुस्तक ‘हिमालय की बिल्लियां’ (कैट्स ऑफ हिमालय) के प्रथम संस्करण का अनावरण किया। परिवहन मंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि डॉ. धीमान ने ‘कैट्स ऑफ हिमालय’ पुस्तक में हिमालय क्षेत्र में पाई जाने वाली दुर्लभ बिल्लियों के अस्तित्व की लड़ाई और हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख की सरकारों द्वारा इनके संरक्षण के बारे किये जा रहे प्रयासों का चित्रण किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in