अर्णव की गिरफ्तारी से कांग्रेस ने लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का किया अपमान: धूमल
अर्णव की गिरफ्तारी से कांग्रेस ने लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का किया अपमान: धूमल

अर्णव की गिरफ्तारी से कांग्रेस ने लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का किया अपमान: धूमल

हमीरपुर, 04 नवम्बर (हि.स.)। मुंबई में रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नव गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद सियासत हो रही है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक इसकी निंदा की जा रही है। इस कार्रवाई को लेकर महाराष्ट्र पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल का बड़ा बयान सामने आया है। बुधवार को धूमल ने कहा कि आज महाराष्ट्र में ‘आपातकाल’ लौट आया है। पत्रकार अर्णव की गिरफ्तारी संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। उन्होंने बताया कि बार-बार संविधान को खतरे में बताकर लोगों में डर पैदा करने वाली कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर महाराष्ट्र सरकार के सीधे हमले को लेकर क्या अब संविधान की दुहाई देकर अपनी खमोशी तोड़ेगी? पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मुम्बई पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार अर्णव गोस्वामी को जिस तरह हिरासत में लिया है, वो बेहद निंदनीय है। दरअसल ये कांग्रेस का चरित्र ही है कि वह जब भी सत्ता में आती है। प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ को ऐसे ही अपमानित करने का प्रयास करती है। कांग्रेस और महाराष्ट्र में उसकी गठबंधन सरकार ने एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि अर्णव गोस्वामी के खिलाफ सत्ता का दुरुपयोग अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है। देश इस शर्मनाक हरकत को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in