अजीत नेहरिया बने भारत-तिब्बत मैत्री संघ के नए अध्यक्ष
अजीत नेहरिया बने भारत-तिब्बत मैत्री संघ के नए अध्यक्ष

अजीत नेहरिया बने भारत-तिब्बत मैत्री संघ के नए अध्यक्ष

कोरोना के चलते साधारण तरीके से आयोजित होगा ‘हिमालयन फेस्टिवल’ धर्मशाला, 18 नवम्बर (हि.स.)। भारत-तिब्बत मैत्री संघ ने इस बार कोरोना महामारी के चलते ‘हिमालयन फेस्टिवल’ को साधारण तरीके से मनाने का फैसला किया है। इस सिलसिले में बुधवार को मैकलोड़गंज में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ‘हिमालयन फेस्टिवल’ के समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। गौर हो कि हिमालयन फेस्टीवल 10 दिसम्बर को अपने 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। उधर, बैठक में सर्व सहमति से अजीत नेहरिया को संघ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इससे पूर्व उनके पास उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी थी। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने संस्था के सदस्यों का धन्यवाद किया तथा भविष्य में सबको साथ लेकर चलने की बात कही। संघ के प्रवक्ता दिनेश कपूर ने बताया कि बैठक में मैकलोड़गंज स्थित के तिब्बतियन इंस्टीच्यूट ऑफ परफॉरमेंस आर्टस (टिप्पा) हॉल में कोरोना महामारी को देखते हुए साधारण तरीके से मनाने पर सहमति बनी। आयोजन के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि ‘हिमालयन फेस्टिवल’ की 25वीं वर्षगांठ पर एक स्मारक पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा तथा विशेष स्मृति चिन्ह बांटे जाएंगे। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के वन एवं युवा खेल मंत्री राकेश पठानिया को बतौर मुख्यातिथि बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मौके पर तिब्बत मैत्री संघ के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह मनकोटिया को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने 20 वर्ष अपनी सेवाएं इस संस्था को दी हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in