will-win-by-elections-on-the-basis-of-important-decisions-taken-in-two-day-meeting-randhir-sharma
will-win-by-elections-on-the-basis-of-important-decisions-taken-in-two-day-meeting-randhir-sharma

दो दिवसीय बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों के दम पर जीतेंगे उप चुनाव : रणधीर शर्मा

धर्मशाला, 26 जून (हि.स.)। धर्मशाला में प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय कार्ययोजना बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिसका फायदा आने वाले उपचुनावों और 2022 के विधानसभा चुनावों में संगठन एवं सरकार को होगा। भाजपा हिमाचल प्रदेश का संगठन जल्द ही और मजबूत दिखाई देगा। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि भाजपा उपचुनाव के लिए तैयार है और इन चुनावों के लिए पहले से ही प्रभारी तय कर दिए गए हैं। सभी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा कर लिया है और उसकी एक संक्षिप्त रिपोर्ट संगठन को दी है। उन्होंने बताया कि इन तीनों उपचुनाव को लेकर वातावरण भाजपा के पक्ष में है और कार्यकर्ता भाजपा को जिताने के मूड में हैं। उन्होंने बताया कि 30 जून को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक वर्चुअल माध्यम से होगी और उसके उपरांत एक से 15 जुलाई तक जिला कार्यसमिति बैठकें एवं 15 से 30 जुलाई तक मंडलों की कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है जिसका नाम पंच परमेश्वर सम्मेलन रखा गया है। इन सम्मेलनों में सभी पंचायती राज निकायों के चुने हुए प्रतिनिधियों की सहभागिता होगी इन सभी लोगों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और जनसेवा की विकल्पों के बारे में बताया जाएगा यह सम्मेलन खंड स्तर पर किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर की मीडिया कार्यशाला का आयोजन जुलाई माह में किया जाएगा। दिसम्बर में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस उपलक्ष में भाजपा जन जागरण संपर्क अभियान चलाएगा जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी सातों मोर्चों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे जो कि पहले मंडल स्तर पर और उसके उपरांत प्रदेश स्तर पर किए जाएंगे। प्रदेश से लेकर मंडल तक बूथ त्रिदेव सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं इससे पूर्व भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने अपनी लिखी पुस्तक ‘मैं एक कोरोना योद्धा हूं’ को भाजपा राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष को भेंट किया। उनके साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी संजय टंडन भी उपस्थित रहे। इससे पूर्व भाजपा की कार्ययोजना बैठक के दूसरे दिन की कार्यवाही की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने की। बैठक में दूसरे दिन भी भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष विशेष रूप में उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in