तीन करोड़ से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट : विधायक विशाल नेहरिया
तीन करोड़ से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट : विधायक विशाल नेहरिया

तीन करोड़ से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट : विधायक विशाल नेहरिया

धर्मशाला, 07 जुलाई (हि.स.)। धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया ने बुधवार को गमरू में बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की प्रस्तावित साईट का निरीक्षण किया। विधायक ने बताया कि तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से दुसालन, हीरू, मैक्लोड़गंज, गमरू और भागसूनाग के सीवरेज को बाईपास करके गमरु सीवरेज प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में पहले स्थापित किये गये सीवरेज प्लांट के अतिरिक्त यह प्लांट बनाया जा रहा है और इसमें आधुनिकतम तकनीकी का उपयोग किया जायेगा। पहले स्थापित प्लांट के रूट को बाई-पास करते हुये इसका निर्माण किया जायेगा जिससे शहर में विभिन्न स्थानों पर ओवर-फ्लो और गंदगी से भी निजात मिलेगी। नेहरिया ने बताया कि इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मार्च 2021 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है और इस सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। नेहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में धर्मशाला के हर क्षेत्र तक विकास कार्यों को सुनिश्चित किया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in