vishal-naihari-mla-of-dharamshala-will-also-become-shahpur39s-son-in-law-will-tie-the-knot-on-26
vishal-naihari-mla-of-dharamshala-will-also-become-shahpur39s-son-in-law-will-tie-the-knot-on-26

धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया भी बनेंगे शाहपुर के दामाद, 26 को परिणय सूत्र में बंधेंगे

धर्मशाला, 21 अप्रैल (हि.स.)। धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया इसी माह परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। 26 अप्रैल को विधायक नैहरिया हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) अधिकारी ओशिन शर्मा के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। विधायक नैहरिया की जीवनसंगिनी बनने जा रही ओशिन कांगड़ा जिला के शाहपुर उपमंडल के रैत से हैं। ओशिन के पिता भुवनेश शर्मा नायब तहसीलदार के पद पर जबकि माता सुदंरी शर्मा उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में कार्यरत हैं। विधायक विशाल नैहरिया तीसरे ऐसे राजनेता होंगे जो शाहपुर के दामाद बनने जा रहे हैं। इससे पूर्व पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा और जीएस बाली के बेटे रघुवीर सिंह बाली ने भी शाहपुर में ही शादी की है। उधर जानकारी के मुताबिक शादी समारोह शाहपुर के गोजू स्थित मंगलम पैलेस में सम्पन्न होगा। युवा विधायक और एचएएस अधिकारी की शादी को लेकर लोगों में भी खास उत्साह है। विधायक नैहरिया भी शाहपुर के बंडी से संबध रखते हैं। हालांकि उनका परिवार लंबे समय से धर्मशाला में हो चुका है। बावजूद इसके उनकी काफी रिश्तेदारी शाहपुर व आस पास के क्षेत्र में है। ऐसे में इस शादी को लेकर शाहपुर के लोगों में काफी उत्साह है। वहीं नैहरिया और ओशिन के परिजन कोरोना काल के बीच हो रही शादी को पूरी गाइडलाइंस के साथ पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in