वीरभद्र सिंह की लंच डिप्लोमेसी से नौ विधायकों ने किया किनारा
वीरभद्र सिंह की लंच डिप्लोमेसी से नौ विधायकों ने किया किनारा

वीरभद्र सिंह की लंच डिप्लोमेसी से नौ विधायकों ने किया किनारा

शिमला, 12 जुलाई (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की लंच डिप्लोमेंसी में भी हिमाचल कांग्रेस की गुटबाजी सामने आई है। हाॅलीलाॅज की लंच डिप्लोमेसी में प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओ ने किनारा किया है। हालांकि लंच पर कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अगिनहोत्री समेत 12 विधायक शामिल हुए। इसके अलावा कुछ पूर्व विधायक भी मौजूद रहे। जबकि 9 विधायकों ने लंच डिप्लोमेसी से दूरी बनाए रखी। प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी लंच पर पहुंचे। रविवार को वीरभद्र सिंह ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में अपने आवास हाॅलीलाज में लंच का आयोजन किया था। इस दौरान उनके समर्थकों का जमावड़ा रहा। जानकारी अनुसार लंच पर कांग्रेस के विधायक व पूर्व विधायकांे के अलावा विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को बुलाया गया था। इनमें कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अगिनहोत्री, विधायक जगत सिंह नेगी, विनय कुमार, नंद लाल, अनिरूद्व सिंह, इंद्रदत्त लखनपाल, पवन काजल, राजेंद्र राणा, मोहल लाल ब्राक्टा व सुंदर ठाकुर शामिल हुए। इसके अलावा कई पूर्व विधायकों ने भी लंच में शिरकत की है। इन नताओं ने बनाई लंच डिप्लोमेसी से दूरी वहीं दूसरी ओर वीरभद्र की लंच डिप्लोमेसी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर, आशा कुमारी, सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू, रामलाल ठाकुर, हर्ष वर्धन चैहान, सुजान सिंह पठानिया, कर्नल धनी राम शांडिल, लाखविंद्र राणा, सतपाल रायजादा व आशिष बुटेल ने किनारा किया है। जबकि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष विप्लव ठाकर व कुलदीप कुमार के अलावा पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, रोहित ठाकुर, सुभाष मंगलेट, रवि ठाकुर , सोहन लाल ठाकुर, कुश परमार , राम कुमार चैधरी , राकेश कालिया, मनसाराम, सोहन लाल व अनीता वर्मा के अलावा कई पूर्व विधायक और पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कई उम्मीदवार भी इस लंच डिप्लोमेसी में शामिल नहीं हुए। इस बीच कांग्रेस विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लंच का आयोजन गैर राजनितिक था। वीरभद्र सिंह के जन्म दिन के उपलक्ष्य में पार्टी नेताओं के लिए लंच का आयोजन किया गया था और इसका सियासी अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/उज्जवल/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in