vidhan-sabha-speaker-vipin-singh-parmar-hoisted-the-tricolor-in-dharamshala-on-the-occasion-of-himachal-day
vidhan-sabha-speaker-vipin-singh-parmar-hoisted-the-tricolor-in-dharamshala-on-the-occasion-of-himachal-day

हिमाचल दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने धर्मशाला में फहराया तिरंगा

धर्मशाला, 15 अप्रैल (हि. स.)। हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर गुरुवार को धर्मशाला के पुलिस मैदान में कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने समारोह के अवसर पर राष्ट्र ध्वज फहराया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके पश्चात, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में विपिन सिंह परमार ने स्वतंत्रता सेनानियों के बहुमूल्य योगदान, निस्वार्थ त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने बहुमूल्य सेवाओं के लिए भारतीय सेनाओं के जवानों का भी आभार जताया। उन्होंने हिमाचल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह सुन्दर पहाड़ी प्रदेश आज ही के दिन 30 छोटी-बड़ी पहाड़ी रियासतों के विलय के साथ अस्तित्व में आया था। राज्य की समृद्ध संस्कृति, उच्च परम्पराएं और असीम प्राकृतिक सौंदर्य, देव भूमि की विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल, 1948 को अस्तित्व में आने के बाद इस छोटे से पहाड़ी प्रदेश ने तेजी से विकास का सफर तय किया है तथा कठिन भौगोलिक परिस्थितियां, दुर्गम क्षेत्र और अन्य जटिलताएं भी यहां के मेहनती लोगों के हौसले व साहस को कम नहीं कर पाई हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/उज्जवल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in