there-is-no-possibility-of-any-change-in-tickets-in-the-municipal-corporation-elections-now-suresh-kashyap
there-is-no-possibility-of-any-change-in-tickets-in-the-municipal-corporation-elections-now-suresh-kashyap

नगर निगम चुनाव में अब टिकटों में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना नहीं : सुरेश कश्यप

मंडी, 25 मार्च (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि नगर निगम के चुनाव में अब टिकटों के बदलाव की संभावना नहीं है। यहां पत्रकारों से बात करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, एक समय था कि भाजपा से कोई टिकट लेने वाला नहीं होता था। मगर अब पार्टी का टिकट लेने केलिए होड़ लगी रहती है। पार्टी ने जिन्हें भी टिकट दिया है कि सोच-समझकर ही दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग रूठे हैं उन्हें मनाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि मंडी मुख्यमंत्री का अपना गृह क्षेत्र है। लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम का तोहफा दिया है। अब लोग नगर निगम में भाजपा को जीताकर मुख्यमंत्री को तोहफा देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक साथ तीन नगर निगम लोगों की मांग पर बनाए हैं। अब चारों नगर निगमों में भाजपा परचम फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम के बनने से मंडी, सोलन और पालमपुर का विकास होगा तथा शिमला और धर्मशाला की तरह लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। वहीं पर पर्यटन की दृष्टि से भी इन तीनों नगर निगमों का विकास होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रांतियां फैलाकर लोगों को गुमराह कर हे हैंं। उन्होंने कहा कि नए शामिल किए गए ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को किसी तरह के टैक्स नहीं देने पड़ेंगे। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अब चारों नगर निगमों में जीत का परचम फहराएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2016 के बाद अब तक कोई भी चुनाव नहीं हारा है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस का कुनबा बिखरा हुआ है। कांग्रेस के भीतर वर्चस्व की जंग जारी है। जबकि भाजपा एकजुटता से चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि मेयर पद केलिए रोस्टर में किसी तरह के बदलाव की संभावना अब नहीं है। सदर के विधायक अनिल शर्मा के बारे पूछे गए सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अनिल शर्मा अब भी भाजपा के विधायक हैं। उम्मीद है कि वे पार्टी का साथ देंगे, लोकसभा चुनाव की तरह पार्टी के खिलाफ ब्यानबाजी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जब पार्टी के खिलाफ काम करेंगे तो अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/मुरारी/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in