the-municipal-corporation-and-the-fire-department-sanitized-the-city-of-mandi
the-municipal-corporation-and-the-fire-department-sanitized-the-city-of-mandi

नगर निगम और अग्रिशमन विभाग ने मंडी शहर को किया सैनेटाइज

सार्वजनिक स्थलों और गलियों में किया सेनिटाइजेशन मंडी, 25 अप्रैल (हि. स.)। नगर निगम मंडी एवं अग्निशमन विभाग के संयुक्त तत्वधवान में मंडी शहर का सेनिटाइजेशन किया गया। रविवार को नगर निगम एवं अग्निशमन विभाग की दमकलों द्वारा जिला प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की अनुपालना में सोडियम हाईप्रोक्लोराईड से सभी सर्वाजनिक स्थलों का सेनिटाइजेशन किया। नगर निगम की अध्यक्ष दीपाली ने बताया कि रविवार को मंडी शहर केसेरी मंच, चौहाटा बाजार, स्कूल बाजार, मोती बाजार, हॉस्पीटल रोड़, जेल रोड़, बाड़ी गमाणू, तल्याहड़, पड्डल, खलियार, पुरानी मंडी आदि क्षेत्रो में सेनिटाईजेशन का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सभी सार्वजनिक शौचालयों, गलियों व नालियों में सैनिटाईजेशन का कार्य नगर निगम कर्मचारियों द्वारा किया गया । नगर निगम कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रयासरत है। उन्होंने सभी शहर वासियों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग करें व समाजिक दूरी बनाए रखें। वहीं पर समय-समय पर अपने हाथों को साबुन से धोएं या सेनेटाईज करते रहें। यदि आवश्यक न हो तो घर से बाहर न निकले। कोविड महामारी के चलते जो भी दिशा निर्देश सरकार की तरफ से आ रहे हैं उनका पूर्णपालन किया जाए, क्योंकि बचाव में ही बचाव है। हिन्दुस्थान समाचार/मुरारी/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in