the-country39s-economy-deteriorated-due-to-wrong-policies-of-the-central-government-srinivas-biwi
the-country39s-economy-deteriorated-due-to-wrong-policies-of-the-central-government-srinivas-biwi

केन्द्र सरकार की गलत नीतियों से बिगड़ी देश की अर्थव्यवस्था : श्रीनिवास बीवी

शिमला, 02 फरवरी (हि.स.)। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने कहा है कि केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है। सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने साल में दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने व अच्छे दिन का वादा किया था लेकिन 3-4 लोगों के ही अच्छे दिन आये हैं। प्रदेश में नौकरी के नाम पर घोटाले किए जा रहे हैं। बेरोजगारी पिछले 45 साल के चरम पर हैं। मंहगाई लगातार बढ़ रही हैं पेट्रोल सौ रूपये तक पहुंच गया है। सरकार का कोई विजन नही है, यह टेलीविजन सरकार हैं। मोदी ग्रहण देखने के लिए लाखों का चश्मा इम्पोर्ट करते हैं, लेकिन देश की वास्तविकता नहीं देख पाते हैं। श्रीनिवास ने मंगलवार को शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हे ऐसा चश्मा भी लेना चाहिए जिससे देश की गरीबी व बेरोजगारी को भी देख सके। यह सरकार सूट बूट की सरकार हैं। देश में किसान अपनी बात नहीं रख सकते। किसानों को खालिस्तान, गुंडा जैसे अपशब्द कहे गए। 26 जनवरी को किसानों के आंदोलन को बदनाम करने के लिए षड़यत्र किया गया। यह सरकार दयाहीन गूंगी व बहरी सरकार है। कांग्रेस पार्टी गरीब मजदूर किसानों के साथ खड़ी हैं। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सहसचिव एवं प्रभारी भारतीय युवा कांग्रेस कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि इस सरकार ने रोजगार नष्ट किये हैं। अर्थव्यवस्था का केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने तहस नहस किया हैं। आपदा की घड़ी में देश के अमीरों की सम्पति में वृद्धि हुई जबकि दसरी तरफ लाखों लोग बेरोजगार हुए हैं। केन्द्र की भाजपा की सरकार तिरंगा पर राजनीति कर रही हैं। चीन भारत के अन्दर घूस जाता हैं लेकिन किसानोें को दिल्ली में अपनी बात रखने से रोका जा रहा हैं। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in