sudhir-sharma-formulated-strategy-with-supervisors-for-dharamshala-municipal-corporation-elections
sudhir-sharma-formulated-strategy-with-supervisors-for-dharamshala-municipal-corporation-elections

धर्मशाला नगर निगम चुनावों को लेकर सुधीर शर्मा ने पर्यवेक्षकों के साथ बनाई रणनीति

धर्मशाला, 14 फरवरी (हि.स.)। धर्मशाला नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा सहित कांग्रेस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को कांग्रेस कार्यालय दाड़ी में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने की। इस बैठक में नगर निगम के चुनावों की रणनीति बारे विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में ब्लाक कांग्रेस द्वारा नियुक्त किये गए पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। बैठक में नगर निगम के वार्ड नम्बर एक से मुनीश कपूर, वार्ड नम्बर दो से वीरेंद्र चौधरी, वार्ड वार्ड नम्बर तीन से विक्रम सिंह, वार्ड नम्बर चार से अक्षित मैनी, वार्ड नम्बर पांच से बलवंत राणा, वार्ड नम्बर छह से बादल सक्सेना, वार्ड नम्बर सात से वीरेंद्र चौधरी, वार्ड नम्बर आठ से सरवन थापा, वार्ड नम्बर नौ से जगरूप सिंह, वार्ड नम्बर 10 से बलवंत राणा, वार्ड नम्बर 11 से प्रिंस मंडियाल, वार्ड नम्बर 12 से अरुण डोगरा, वार्ड नम्बर 13 से रजनीश पाधा, वार्ड नम्बर 14 से सुशीला थापा, वार्ड नम्बर 15 से राजेश चौधरी, वार्ड नम्बर 16 से निशा चौधरी तथा वार्ड नम्बर 17 से रविंद्र कुमार सहित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनीत धीमान व अन्य कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने धर्मशाला नगर निगम के चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला द्वारा नियुक्त चुनाव प्रभारी सुखविंदर सिंह सुक्खु, कुलदीप कुमार, प्रो. चंद्र कुमार, व राजेश धर्मानी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इन सभी के सहयोग से मिलकर नगर निगम निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in