state-congress-president-kuldeep-rathore39s-mother-dies-chief-minister-expressed-grief
state-congress-president-kuldeep-rathore39s-mother-dies-chief-minister-expressed-grief

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर की मां का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

शिमला, 14 जून (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की माता मलकी देवी राठौर का निधन हो गया। उनका रविवार शाम जिला शिमला स्थित पैतृक गांव कुमारसैन में निधन हुआ। उनका अचानक निधन होने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत तमाम राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक विक्रमादित्य सिंह सहित कांग्रेस के अनेक विधायकों ने भी मलकी देवी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से अपनी संवेदना व्यक्त की है। कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा, कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, पवन चैहान, सुशांत कपरेट,वेद प्रकाश ठाकुर,यशपाल तनाईक,वेद प्रकाश शर्मा,सौरभ चैहान व पार्टी के अनेक पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस अध्यक्ष से अपनी संवेदना प्रकट की है। कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष छतर सिंह ने भी कांग्रेस अध्यक्ष से शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्जवल/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in