special-discount-on-bus-fares-and-meals-for-women-on-women39s-day
special-discount-on-bus-fares-and-meals-for-women-on-women39s-day

महिला दिवस पर महिलाओं को बस किराये और भोजन में विशेष छूट

शिमला, 06 मार्च (हि. स.)। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने महिला दिवस के अवसर पर निगम की परिसंपत्तियों में महिलाओं को भोजन में 15 प्रतिशत और बस किराये में 10 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। एचपीटीडीसी की कार्यकारी निदेशक कुमुद सिंह ने शनिवार को बताया कि महिला दिवस के अवसर पर निगम के कर्मचारी निगम की परिसंपत्तियों में महिलाओं का स्वागत करेंगे। इस अवसर पर चयनित परिसंपत्तियों में महिलाओं के लिए विशेष पकवान भी परोसे जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की महत्ता दर्शाने के लिए विशेष छूट की घोषणा की गई है। निगम ने पहले ही महिलाओं को अपनी परिसंपत्तियों में 31 मार्च तक कमरे के आरक्षण में 40 प्रतिशत छूट की घोषणा की है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/उज्जवल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in