शिमला : भट्टाकुफर फल मंडी में भूस्खलन, सेब पेटियां तबाह
शिमला : भट्टाकुफर फल मंडी में भूस्खलन, सेब पेटियां तबाह

शिमला : भट्टाकुफर फल मंडी में भूस्खलन, सेब पेटियां तबाह

शिमला, 20 जुलाई (हि.स.)। बारिश ने राजधानी शिमला में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह यहां की भट्टाकुफर फल मंडी के भवन पर पहाड़ का मलबा गिर गया। इससे भवन क्षतिग्रस्त हुआ और बड़े पैमाने पर सेब की पेटियां तबाह हो गईं। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सुबह करीब 11 बजे धमाके के साथ मलवा और वजनी पत्थरों के गिरने से अफरातफरी मच गई। सेब सीजन के चलते भट्टाकुफर फल मंडी पर बड़ी संख्या में लोग जमा थे। पहाड़ दरकने की आशंका से सभी लोग पहले ही भवन से बाहर आ गए थे तथा किसी को चोट नहीं आई। पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों के अलावा एपीएमसी की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। अभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, जिसे देखते हुए एहतियात बरती जा रहा है। फल मंडी का भवन भट्टाकुफर में ढली बाईपास किनारे पहाड़ी के नीचे बना है। अप्पर शिमला से रोजाना लाखों सेब पेटियां फल मंडी पहुंचती हैं। एसपी शिमला ओमा पति जंबाल ने बताया कि पहाड़ दरकने से फल मंडी के भवन को नुकसान पहुंचा है। सेब की पेटियां भी दब गई हैं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in