shimla-rural-congress-executive-dissolved
shimla-rural-congress-executive-dissolved

शिमला ग्रामीण कांग्रेस कार्यकारिणी भंग

शिमला, 15 मार्च (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जिला शिमला कांग्रेस कमेटी, ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा के आग्रह के बाद जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यशवंत सिंह छाजटा ने सोमवार को बताया कि उक्त निर्णय अगले वर्ष प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत पार्टी में कुछ नए ऊर्जावान लोगों को स्थान देने व कार्यकारणी के पुनर्गठन को लेकर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से जिला शिमला कांग्रेस ग्रामीण की कार्यकारिणी के विस्तार और इसके पुनर्गठन की आवश्यकता जताई जा रही थी। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने इसका आग्रह कांग्रेस अध्यक्ष से किया जिसे उन्होंने तत्काल प्रभाव से मंजूर कर दिया। छाजटा ने बताया कि जल्द ही जिला शिमला के सभी ब्लॉकों का व्यापक दौरा करने के बाद जिला कांग्रेस कार्यकरणी का गठन नए सिरे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो लोग किसी कारणवश संगठन की गतिविधियों के लिए समय नही दे पा रहें है, उन्हें समानपूर्वक भार मुक्त किया जाएगा,जिससे नए ऊर्जा वान कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी में स्थान दिया जा सकें जोकि आगामी पार्टी की गतिविधियों व 2022 के चुनावों के मद्देनजर अति आवश्यक भी है। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in