सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष ने राज्यपाल से भेंट की
सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष ने राज्यपाल से भेंट की

सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष ने राज्यपाल से भेंट की

शिमला, 23 जुलाई (हि. स.)। हिमाचल प्रदेश सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा ने गुरूवार को राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। राज्यापाल ने कहा कि सक्षम गुड़िया बोर्ड के माध्यम से बालिकाओं के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी मामलों में गुणवत्ता सुधार के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के विरूद्ध अत्याचार के मामलों में बोर्ड को पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करना चाहिए। रूपा शर्मा ने राज्यपाल को प्रदेश की बालिकाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि बोर्ड पीड़ित बालिकाओं को राहत पहुंचाने और दोषी व्यक्तियों को सजा दिलाने के लिए प्रयासरत है। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश की प्रधान लेखाकार जनरल आडिट रितु ढिल्लों ने भी राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in