record-972-cases-of-corona-infection-in-kangra-12-people-died
record-972-cases-of-corona-infection-in-kangra-12-people-died

कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के रिकाॅर्ड 972 मामले, 12 लोगों की मौत

धर्मशाला, 05 मई (हि.स.)। कांगड़ा जिला में कोरोना संक्रमण का सिलसिला जारी है। आए दिन जिला में संक्रमण के नए रिकाॅर्ड बन रहे हैं। बुधवार को जिला में अब तक के सबसे अधिक रिकाॅर्ड 972 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नए मामलों के साथ ही कांगड़ा जिला में संक्रमितों का आंकड़ा 21 हजार पार कर गया है। वहीं जिला में बुधवार को कोरोना संक्रमण से 12 लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों का आंकड़ा 445 पंहुच गया है। मरने वालों में पांच पुरूष जबकि सात महिलाए हैं। सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिला में बुधवार को 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि कोरोना संक्रमण के 972 नए मामले सामने आए हैं। मरने वालों में बैजनाथ के दियोल से 68 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां के टांडा मस्सल गांव से 42 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के मरूंह से 65 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां के सरोत्री बड़ोह गांव से 46 वर्षीय महिला, बैजनाथ से 65 वर्षीय महिला, ज्वाली के जरोट गांव से 60 वर्षीय महिला, कांगड़ा के इच्छी से 75 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर के वार्ड नम्बर चार से 51 वर्षीय व्यक्ति, कुरल के मैदी गांव से 63 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर के रिट गांव से 70 वर्षीय महिला, नगेहड़ गांव से 37 वर्षीय महिला तथा राजिंद्रनगर मतियाल से 72 वर्षीय महिला शामिल है। उधर जिला में कोरोना के 972 नए मामले आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 21419 पंहुच गया है। जिला में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 7233 पंहुच गई है जबकि 445 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in