prison-department39s-22-officers-and-employees-honored-with-dg-disc-award
prison-department39s-22-officers-and-employees-honored-with-dg-disc-award

कारागार विभाग के 22 अधिकारी व कर्मचारी डीजी डिस्क पुरस्कार से सम्मानित

शिमला, 25 फरवरी (हि.स.)। कोविड-19 के दौरान साल 2020 में कारागार विभाग में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले 22 अधिकारियों व कर्मचारियों को डीजी डिस्क पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उत्कृष्ठ योगदान देने वाले इन कर्मचारियो को कारागार एवं सुधार सेवांए के महानिदेशक सोमेश गोयल ने वीरवार को आदर्श केंद्रीय कारागार कण्डा (शिमला) में डीजी डिस्क पुरस्कार से नवाजा है। कारागार विभाग के इन 22 अधिकारियों व कर्मचारियों को डीजी डिस्क पुरस्कार इसलिए दिया गया है क्योकि जब हिमाचल प्रदेश कोविड-19 की महामारी से प्रभावित था तो इस दौरान इन कर्मचारीयों ने सक्रिय भूमिका निभाई तथा विभाग में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। डीजी डिस्क पुरस्कार से सम्मानित किए गए कर्मचारियो में सुनील कुमार आईपीएस, उप-महानिरीक्षक (पुलिस) कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं, शेर चन्द शर्मा वरिष्ठ सहायक महानिरीक्षक कारागार, संगीता जस्टा मिश्रा उप-जिला न्यायवादी (कारागार) भानू प्रकाश शर्मा मुख्य कल्याण अधिकारी (कारागार) चेत राम ठाकुर अनुभाग अधिकारी (लेखा) प्रेम राज शर्मा कार्यालय अधीक्षक शामिल है। इसके अलावा जगजीत चौधरी उप-अधीक्षक जेल, दीपक शांडिल सहायक अधीक्षक जेल, विशाल कुमार सहायक अधीक्षक जेल, विकास शर्मा सहायक अधीक्षक जेल, शेर सिंह वरिष्ठ सहायक, कुलदीप कुमार वरिष्ठ सहायक, नीम चन्द प्रभारी स्टोर, मुख्य आरक्षी सुरिन्द्र सिंह, आरक्षी नरिन्द्र कुमार, वार्डर घनश्याम लाल, वार्डर दिनेश कुमार, वार्डर सुनील कुमार, वार्डर अनिल कुमार, वार्डर दीपक कुमार व महिला मुख्य वार्डर रेणूका चन्देल को भी सम्मानित किया गया। इसी तरह हिमाचल की विभिन्न जेल उपक्रमों में किए गए असाधारण अच्छे कार्यों के लिए साल 2020 में तीन बन्दियों गौरव वर्मा, छोटा बन्दी राह़ुल व बन्दी संजय कुमार को प्रथम श्रेणी के प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार दिया गया है। कारागार एवं सुधार सेवांए के महानिदेशक सोमेश गोयल ने इस दौरान कहा कि भारत वर्ष में हिमाचल प्रद्रेश को भारत न्याय रिर्पोट में छोटे राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्रदान किया गया है। यह रिपोर्ट पुलिस, कारागार, न्यायपालिका एवं कानूनी सहायता मापदण्डों के आधार पर आधारित है। प्रदेश कारागार एवं सुधार सेवाएं विभाग ने 12 में से 8 मापदण्डों में उत्कृष्ठ सुधार किया जिस आधार पर देश में कारागार विभागों का इस रिपोर्ट में आंकलन किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in