our-responsibility-to-get-the-government-repeats-in-2022-avinash-rai-khanna
our-responsibility-to-get-the-government-repeats-in-2022-avinash-rai-khanna

2022 में सरकार को रिपीट करवाना हमारा दायित्व: अविनाश राय खन्ना

धर्मशाला, 18 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है, वह एक सरपंच से भी स्वयं बात करते हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में सरकार को रिपीट करवाना हमारा दायित्व है और इस पर हम सब भली भांति कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक दलों की तुलना में एक हटकर राजनीतिक दल है इसलिए आज एक चाय बेचने वाला भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। भाजपा प्रभारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अंत्योदय पर बहुत काम किया है, ऐसा भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है जिससे जनता खुश है। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्ष में केंद्र सरकार में एक भी घोटाला नहीं हुआ जब कि कांग्रेस सरकार में देश को लूटने का कार्य होता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री है जो खुद को प्रधान सेवक कहते हैं, आज उनके प्रयासों से भारत में वीआईपी कल्चर समाप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की सरकार किसान हित में कार्य कर रही है। भाजपा की सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि जिसका फायदा हर बूथ पर डेढ़ सौ से अधिक किसानों को हो रहा है। ग्रामसभा से विधानसभा की पूर्णता के लिए कदम बढ़ाएगी भाजपा: सुरेश कश्यप धर्मशाला में प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि इस कार्यसमिति के पश्चात भाजपा ग्रामसभा से विधानसभा की पूर्णता के लिए कदम बढ़ाएगी। इस कार्य को हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सशक्त नेतृत्व और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल के अनुभवों के आधार पर पार्टी पूरा करेगी। सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल भाजपा के लिए यह सौभाग्य की बात है कि पिछले 30 दिनों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हिमाचल प्रदेश में यह दूसरा दौरा है। इससे पूर्व नड्डा जी हिमाचल प्रदेश के पूर्णराजत्त्व के स्वर्ण जयंती समारोह पर शिमला आए थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संकट काल मे प्रधानमंत्री मोदी ने उचित नेतृत्व देकर इस महामारी पर नियंत्रित करने के लिए सकारात्मक कदम उठाए परिणामस्वरूप आज भारत विश्व का पहला देश है जहां कोरोना वारियर्स का टीकाकरण प्रारम्भ किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न हुए पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में प्रदेश के लोगों ने जयराम सरकार की नीतियों पर मोहर लगाकर 75 फीसदी से अधिक सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जीताने का कार्य किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले चार नगर निगम, छह नगर पंचायत और फतेहपुर उप चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीत दर्ज करेंगे। व्यक्ति कितना भी बड़ा हो, संगठन से बड़ा नहीं हो सकता: धूमल पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक के प्रथम सत्र में भाजपा के इतिहास विकास विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जो समाज, राष्ट्र और संगठन अपने इतिहास को भुला देता है वह विकास की राह पर अग्रसर नहीं हो सकता। धूमल ने कहा कि व्यक्ति कितना भी बड़ा हो लेकिन संगठन से बड़ा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दो सांसदों से शुरू हुई पार्टी आज 303 सांसदों तक पहुंच चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए कृत संकल्प है। धूमल ने कहा कि पांच प्रतिबद्धताओं के साथ भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ छह अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। पार्टी का शुरूआती दौर संघर्षपूर्ण रहा परन्तु हमारे नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपना संघर्ष जारी रखा और आज उसी के दम पर भाजपाविश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/उज्जवल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in