newly-formed-executive-of-sujanpur-youth-congress-canceled
newly-formed-executive-of-sujanpur-youth-congress-canceled

सुजानपुर युवा कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी निरस्त

10/04/2021 शिमला, 10 अप्रैल (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भण्डारी ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। निगम भण्डारी ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की इस कार्यकारिणी का कड़ा नोटिस लेते हुए युवा कांग्रेस के सुजानपुर विधानसभा अध्यक्ष राजीव कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनसे पुछा कि उन्होंने अपनी इस कार्यकारिणी का गठन किस की अनुमति से किया है। उन्होंने राजीव कुमार को इस बारे मे तीन दिनों के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in