ndc-delegation-got-information-about-development-plans-in-dharamshala
ndc-delegation-got-information-about-development-plans-in-dharamshala

एनडीसी के प्रतिनिधिमंडल ने धर्मशाला में ली विकास योजनाओं की जानकारी

धर्मशाला, 08 अप्रैल (हि.स.)। नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) के प्रतिनिधिमंडल ने गुरूवार को धर्मशाला में जिला में विकास के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भेंट की। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को जिला में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दल के दौरे का प्रमुख उद्देश्य यहां विकास के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी हासिल करना है। नेशनल डिफेंस कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल में भारत, नाइजिरिया, उजबेकिस्तान, बांग्लादेश ओर नेपाल के 20 सैन्य अधिकारी शामिल हैं। यह दल राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक अध्ययन के लिए 5 से 10 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। इस दौरान जल शक्ति, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, विभिन्न स्कूलों, पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग, उद्योग विभाग के पदाधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और जिला के विकास के लिए आरंभ की गई विकासात्मक परियोजनाओं के बारे में भी उन्हें जानकारी दी। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विभागों के अधिकारियों के साथ जिला में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं बारे अपने विचार साझा किये। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in