nadda-will-come-to-dharamshala-on-thursday-will-address-the-meeting-of-the-state-bjp-working-committee
nadda-will-come-to-dharamshala-on-thursday-will-address-the-meeting-of-the-state-bjp-working-committee

नड्डा गुरुवार को आऐंगे धर्मशाला, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक को करेंगे संबोधित

धर्मशाला, 17 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल वीरवार को धर्मशाला आएंगे। नड्डा धर्मशाला में चल रहे प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण शिविर और कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। नड्डा कल दूसरे दिन प्रदेश कार्य समिति की बैठक को बतौर मुख्यवक्ता संबोधित करेंगे। नड्डा इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और आगामी नगर निगम तथा 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश में मिशन रिपीट के लिए टिप्स भी देंगे। इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का दिल्ली से गगल एयरपोर्ट पंहुचने पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेंगे। इसके बाद नड्डा एयरपोर्ट से सीधा धर्मशाला के शिल्ला चौक स्थित होटल डी-पोलो पंहुचेंगे जहां पर वह प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में नड्डा के अलावा प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in