संजौली में अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का हथौड़ा
संजौली में अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का हथौड़ा

संजौली में अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का हथौड़ा

शिमला, 02 अगस्त (हि.स.)। नगर निगम शिमला ने अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को संजौली ढींगू मंदिर की ओर जाने वाली सड़क में हो रहे अवैध निर्माण की सूचना निगम को मिली। निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को गिराया। अवैध निर्माण गिराने में जो भी खर्चा हुआ है उसे भी मालिक से ही वसूल किया जाएगा। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है। दरअसल लॉकडाउन के दौरान शहर में अवैध निर्माण की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने विशेष टीम बनाई है। यह टीम पूरे शहर में निर्माण कार्यों पर नजर रखे हुए हैं। लोगों की ओर से आने वाली शिकायत पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज ने कहा कि अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ यह मुहिम आने वाले दिनों में तेज की जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम अब बिना किसी नोटिस के अवैध निर्माण को गिराया करेगी। इस तरह से भवन निर्माण के नियमों का उलंघन करने वालों पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। अवैध निर्माण पर निगरानी रखने के लिए बनाई गई टीम रविवार को भी कार्य करेगी। निगम की टीम निर्माण कार्यों का पहले रिकॉर्ड चैक करेगी। यदि अवैध हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। हिन्दुस्थान समाचार/उज्जवल/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in