municipal-corporation-mandi-election-7081-votes-percentage
municipal-corporation-mandi-election-7081-votes-percentage

नगर निगम मंडी चुनाव : 70.81 रहा मत प्रतिशत

मंडी, 07 अप्रैल (हि. स.)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि नगर निगम मंडी के चुनाव में 32739 मतदाताओं में से 23184 ने मतदान में भाग लिया, इनमें 11721 महिला और 11463 पुरुष मतदाता रहे । इस तरह नगर निगम मंडी में कुल 70.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल मतदान में महिलाओं का मत प्रतिशत 70.48 और पुरूषों का मतदान प्रतिशत 71.16 रहा। बता दें, नगर निगम मंडी के 15 वार्डों के लिए 75 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वार्ड नं.1 खलियार में 68.65 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 3075 मतदाताओं में से 2111 ने मतदान किया, जिनमें 1054 पुरूष तथा 1057 महिला मतदाता थे। वार्ड नं. 2 पुरानी मंडी में 70.32 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 1786 मतदाताओं में से 1256 ने मतदान किया, जिनमें 638 पुरूष तथा 618 महिला मतदाता थे। वार्ड नं. 3 पड्डल में 72.39 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 1985 मतदाताओं में से 1437 ने मतदान किया, जिनमें 702 पुरूष तथा 735 महिला मतदाता थे। वार्ड नं. 4 नेला में 71.92 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 2151 मतदाताओं में से 1547 ने मतदान किया, जिनमें 792 पुरूष तथा 755 महिला मतदाता थे। वार्ड नं. 5 मंगवाईं में 69.20 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 2383 मतदाताओं में से 1649 ने मतदान किया, जिनमें 861 पुरूष तथा 788 महिला मतदाता थे। वार्ड नं. 6 सन्यारड़ में 76.78 प्रतिशत मतदान हुआ । यहां कुल 1951 मतदाताओं में से 1498 ने मतदान किया, जिनमें 721 पुरूष तथा 777 महिला मतदाता थे। वार्ड नं. 7 तल्याहड़ में 70.53 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 2158 मतदाताओं में से 1522 ने मतदान किया, जिनमें 731 पुरूष तथा 791 महिला मतदाता थे। वार्ड नं. 8 पैलेस कालोनी-1 में 68.25 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 1518 मतदाताओं में से 1036 ने मतदान किया, जिनमें 514 पुरूष तथा 522 महिला मतदाता थे। वार्ड नं. 9 पैलेस कालोनी-2 में 72.17 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 2249 मतदाताओं में से 1623 ने मतदान किया, जिनमें 793 पुरूष तथा 830 महिला मतदाता थे। वार्ड नं. 10 सुहड़ा में 67.98 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 2139 मतदाताओं में से 1454 ने मतदान किया, जिनमें 724 पुरूष तथा 730 महिला मतदाता थे। वार्ड नं. 11 समखेतर में 69.74 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 2541 मतदाताओं में से 1772 ने मतदान किया, जिनमें 866 पुरूष तथा 906 महिला मतदाता थे। वार्ड नं. 12 भगवाहन में 66.78 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 2411 मतदाताओं में से 1610 ने मतदान किया, जिनमें 779 पुरूष तथा 831 महिला मतदाता थे। वार्ड नं. 13 थनेहड़ा में 68.20 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 2242 मतदाताओं में से 1529 ने मतदान किया, जिनमें 736 पुरूष तथा 793 महिला मतदाता थे। वार्ड नं. 14 बैहना में 81.32 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 1906 मतदाताओं में से 1550 ने मतदान किया, जिनमें 753 पुरूष तथा 797 महिला मतदाता थे। वार्ड नं. 15 दौहन्धी में 70.86 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 2244 मतदाताओं में से 1590 ने मतदान किया, जिनमें 799 पुरूष तथा 791 महिला मतदाता थे। 6 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों ने डाला वोट नगर निगम चुनाव में 6 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया । जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमित व्यक्ति मताधिकार का प्रयोग कर सकें इसके लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे । धर्मपुर विकास खंड में 68 प्रतिशत रहा मतदान वहीं, मंडी जिला के धर्मपुर विकास खंड में प्रधान पदों के लिए सभी 54 पंचायतों में चुनाव सम्पन्न हो गए । उपायुक्त ने बताया कि विकास खंड धर्मपुर में 68 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 76351 मतदाताओं में से 51636 ने मतदान किया, जिनमें 23556 पुरूष तथा 28080 महिला मतदाता थे। चुनाव में 3 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा जिला की अन्य चौंतड़ा ब्लॉक की सगनेहड़ पंचायत के वार्ड नंबर 3 में पंचायती राज संस्था के रिक्त पद के लिए भी चुनाव संपन्न हो गए। हिन्दुस्थान समाचार/मुरारी/सुनील/उज्जवल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in