राज्य स्तरीय वन महोत्सव का मुख्यमंत्री 21 जुलाई को शिमला से करेंगे ऑनलाइन आगाज
राज्य स्तरीय वन महोत्सव का मुख्यमंत्री 21 जुलाई को शिमला से करेंगे ऑनलाइन आगाज

राज्य स्तरीय वन महोत्सव का मुख्यमंत्री 21 जुलाई को शिमला से करेंगे ऑनलाइन आगाज

धर्मशाला, 17 जुलाई (हि.स.)। कोरोना काल ने हर कार्य को ऑनलाइन करने के लिए मजबूर कर दिया है। चाहे सरकारी कार्यक्रम हों, रैलियां या बैठकें सब ऑनलाईन हो रही हैं। इसी बीच 21 जुलाई को होने वाले राज्य स्तरीय वन महोत्सव को भी पहली बार मुख्यमंत्री शिमला से आनलाईन संबोधित करेंगे। वन विभाग के डीएफओ अपने-अपने क्षेत्रों में पौधा रोपण के कार्यक्रम करेंगे। जिसमें स्थानीय प्रतिनिधि मंत्री व विधायक भी अपने-अपने क्षेत्रों में भाग लेंगे। पहली बार ऐसा होगा कि एक साथ सभी स्थानों पर जंगल में जहां पौधारोपण होगा। वहीं एलईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन सुनाया जाएगा। और संबंधित क्षेत्र के लोगों से बातचीत भी होगी। राज्य स्तरीय वन महोत्व 21 जुलाई को सुबह सवा दस बजे प्रदेश भर के 40 स्थानों पर किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला के होटल पीटरहाफ से करेंगे। प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों पर विशेष योजना के साथ पौधा रोपण होगा। इस कार्यक्रम में 50 लोग अपेक्षित होंगे। जंगलो में बाकायदा एलईडी लगाई जाएंगी। शुक्रवार को वीडियोे कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पूरी तैयारियों का जायजा लिया गया। उधर वन विभाग के चीफ कंजरवेटर डा. डीआर कौशल का कहना है कि कोरोना काल में भी वन विभाग पूरी योजना के साथ काम कर रहा है। 21 जुलाई को होने वाले वन महोत्सव के लिए तैयारियां की जा रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in