लैंटाना घास मुक्त हुई कुटलैहड़ की 60 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौधारोपण : पंचायती राज मंत्री
लैंटाना घास मुक्त हुई कुटलैहड़ की 60 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौधारोपण : पंचायती राज मंत्री

लैंटाना घास मुक्त हुई कुटलैहड़ की 60 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौधारोपण : पंचायती राज मंत्री

ऊना,21 जुलाई(हि. स.)। ग्रामीण विकास, पंचायती राज मंत्री, पशु पालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लखरूंह में पौधा लगाकर जिला स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण ही काफी नहीं है, बल्कि पौधों की देखभाल भी आवश्यक है ताकि वह जीवित रह सकें। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वन संपदा को सुरक्षित रखने तथा प्रदेश में हरित आवरण को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेकों योजनाएं शुरू की गईं। वर्ष 2030 तक हिमाचल प्रदेश के वन क्षेत्र को 30 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है तथा इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को पौधारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की 60 हेक्टेयर भूमि को लैंटाना घास से मुक्त कराया गया है और इस बार मानसून के मौसम में यहां पर पौधारोपण किया जाएगा। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वनों से रोजी-रोटी के द्वार भी खुलते हैं, जिसके लिए प्रदेश सरकार वन समृद्धि-जन समृद्धि योजना योजना शुरू की है। हिन्दुस्थान समाचार/विकास/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in