लाहौल-स्पीति में महिलाओं पर राजनीतिक प्रतिशोध से बना गए मामले: कांग्रेस
लाहौल-स्पीति में महिलाओं पर राजनीतिक प्रतिशोध से बना गए मामले: कांग्रेस

लाहौल-स्पीति में महिलाओं पर राजनीतिक प्रतिशोध से बना गए मामले: कांग्रेस

शिमला, 06 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश महिला कांग्रेस लाहौल-स्पीति जिला के काजा में 200 के करीब महिलाओं पर बनाए गए मामलों की कड़ी ओलाचना करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी का कहना है कि इन महिलाओं ने कोई भी कानून नही तोड़ा है। इनके खिलाफ बनाए गए मामले पूरी तरह राजनैतिक प्रतिशोध व बदले की भावना से है। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनव चंदेल ने कड़ा एतराज जताते हुए सरकार से एफआईआर को तुरन्त रद्द करने की मांग की है। गौर हो कि महिलाओं ने बीते दिनों लाॅकडाउन के दौरान काजा में कृषि मंत्री रामलाल मारकण्डे का विरोध करते हुए उन्हें वहां प्रवेश करने से रोका था। कृषि मंत्री राजधानी शिमला से अपने गृह विधानसभा क्षेत्र लाहौल-स्पीति आ रहे थे। कोरोना के प्रकोप के चलते प्रदर्शनकारी महिलाओं ने दूसरे जिले से मंत्री के प्रवेश करने पर उनका रास्ता रोका और उन्हें जिले के अंदर घुसने नहीं दिया। महिलाओं का कहना था कि लाॅकडाउन में जब अंतर जिला आवाजाही की अनुमति नहीं है, तो मंत्री कैसे उनके जिले मंे पहुंच रहे हैं। कानून सब के लिए एक समान होता है। महिलाओं के प्रदर्शन के बाद मंत्री वापिस शिमला लौट आए थे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय शिमला में सोमवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए जैनब चंदेल ने कहा कि एक तरफ प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहें है तो दुसरी तरफ प्रदेश सरकार ने यहां बाहर से आने वाले पर्यटकों को आने की अनुमति दे दी है ।इससे साफ है कि कोविड 19 को लेकर सरकार गंभीर नही है।उन्होंने कहा कि सरकार का कोई भी फैंसला स्पष्ट नही है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह प्रदेश की समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। सरकार के पास अपनी कोई सोच ही नही है। उन्हें जो केंद्र से निर्देश आते है उसे वह बगैर सोचे समझे लागू कर रही है। केंद्र से प्रदेश को कोई भी आर्थिक सहायता नही मिल रही है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। उद्योग बंद पड़े है। मंहगाई बढ़ रही है। बेरोजगारी दूर करने के कोई उपाय नहीं किये जा रहें है। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते केंद्र सरकार देश मे दो हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज की बड़ी बड़ी बातें की जा रही है। लेकिन यह पैकज कहां और किस को मिला यह देश को पता ही नहीं चल रहा है। सरकार हवा हवाई बातें कर लोगों को गुमराह कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्जवल/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in