jairam-thakur-consoles-the-family-of-the-late-sujan-singh-pathania
jairam-thakur-consoles-the-family-of-the-late-sujan-singh-pathania

जयराम ठाकुर ने दिवंगत सुजान सिंह पठानिया के परिजनों को दी सांत्वना

धर्मशाला, 19 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार सुबह विधानसभा फतेहपुर के गांव मंझार पहुंचकर फतेहपुर से विधायक रहे स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के परिवार के साथ संवेदनाएं प्रकट की। बता दें कि फतेहपुर के विधायक सुजान सिंह पठानिया का बीते शुक्रवार उनके निवास स्थान मंझार में लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था। जिनका अगले दिन शनिवार पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। जिस पर इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार को सांत्वना देने जहां सभी दलों के नेता व उनके प्रिय मित्र पहुंच रहे हैं तो वहीं मुख्यमंत्री भी शुक्रवार को उनके परिवार से मिलने पहुंचे। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार को हरसम्भव सहायता का भी आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया का नाम सदा के लिये अमर व यादगार रहे इसके लिये उनकी याद में किसी न किसी चीज का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस मौके पर वन मंत्री सहित कांग्रेस व भाजपा के नेता मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/उज्जवल/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in