in-the-mandi-municipal-corporation-elections-the-ethos-of-ethics-is-being-torn-apart-ashray-sharma
in-the-mandi-municipal-corporation-elections-the-ethos-of-ethics-is-being-torn-apart-ashray-sharma

मंडी नगर निगम चुनाव में उड़ाई जा रही है आचार सहिंता की धजियां: आश्रय शर्मा

26/03/2021 मंडी, 26 मार्च (हि. स.)। प्रदेश कांग्रेस महासचिव आरश्रय शर्मा ने कहा कि मंडी नगर निगम चुनावों में आर्दश चुनाव आचार सहिंता की धज्जियां उड़ाई जा रही है। यहां पत्रकारों से बात करते हुए आश्रय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर सर्किट हाउस में भाजपा के बागी उम्मीदवारों से चर्चा करने केलिए बैठकें करते रहे और दबाव की राजनीति करते रहे। जो अपने आपमें चुनाव आचार संहिता का खुल्लम-खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि मंडी नगर निगम के चुनाव में मुख्यमंत्री ने सीधा हस्तक्षेप कर इसे ऊंचा उठा दिया है। आश्रय ने कहा कि मुख्यमंत्री दो दिन मंडी में ठहर कर बागियों को मनाने की नाकाम कोशिश करते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को नौकरियां देने का प्रलोभन दिया जा रहा है। वहीं पर कांग्रेस के महा सचिव राजीव किमटा ने भी मुख्यमंत्री और महेंद्र सिंह ठाकुर पर आचार संहिता के उलंघन्न का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अधिकारी भी भाजपा कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहे हैं। जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। वहीं पर मंडी के विकास की चर्चा करते हुए आश्रय शर्मा ने कहा कि मंडी शहर के लिए कमांद से पानी की स्कमी अनिल शर्मा ने उस समय मंजूर करवाई थी जब वे कांग्रेस के विधायक थे। उसी प्रकार एशियन विकास बैंक के सहयोग से मंडी शहर का सौंदर्यीयकरण भी कांग्रगेस के शासन के दौरान हुआ है। इसके अलावा विक्टोरिया पुल, भ्यूली में स्वीमिंग पुल, टाउन हाल, कारगिल पार्क एवं पड्डल स्टेडियम कांग्रेस के शासन के दौरान बनें हैं। इसके अलावा प्रदेश का एकमात्र आधुनिक व्यवसायिक परिसर इंदिरा मार्किट और सेरी मंच पं. सुखराम की देन है। मुख्यमंत्री पर क्षेत्रवाद का आरोप लगाते हुए आश्रय शर्मा ने कहा कि मडी में क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। मंडी के दस में से केवल मात्र दो ही विधानसभा क्षेत्रों सराज और धर्मपुर का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंडोह में जारी फोरलेन के निर्माण कार्य में केवल सराज के ही लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के साथ मुख्यमंत्री ने विश्वासघात किया है। हिन्दुस्थान समाचार/मुरारी/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in