कोविड पास से टेम्परिंग कर हिमाचल में एंट्री करते दो विदेशी सैलानी संस्थागत क्वारन्टीन
कोविड पास से टेम्परिंग कर हिमाचल में एंट्री करते दो विदेशी सैलानी संस्थागत क्वारन्टीन

कोविड पास से टेम्परिंग कर हिमाचल में एंट्री करते दो विदेशी सैलानी संस्थागत क्वारन्टीन

ऊना, 17 जुलाई(हि. स.)। कोविड-19 ई-पास से टेम्परिंग करने पर दो सैलानियों को ऊना प्रशासन ने संस्थागत क्वारन्टीन किया है। ये दोनों सैलानी प्रेदश के प्रवेशद्वार मैहतपुर से राज्य में प्रवेश करना चाहते थे। लेकिन वहां तैनात पुलिस बल ने उन्हें वहीं रोक दिया। दोनों सैलानियों ने उनके पास वैलिड पास होने की बात कही। मामले की गम्भीरता से लेते हुए डीसी ऊना संदीप कुमार रात दस बजे ही मैहतपुर बैरियर पर पहुंचे और दोनों सैलानियों के डॉक्यूमेंट जांचे। जिसमें महिला व पुरुष सैलानी द्वारा ई-पास के साथ टेम्परिंग तथा कोविड-19 की रिपोर्ट ओवर राइटिंग की गई थी। जिस पर जिलाधीश ऊना ने दोनों को संस्थागत क्वारन्टीन करने के आदेश जारी किए। पुरूष सैलानी जर्मनी व महिला साउथ अफ्रीका से आये और इन्होंने धर्मशाला जाना था।दोनों को गुलमोहर क्वारन्टीन सेंटर में रखा गया है। डीसी संदीप कुमार ने लोगों से आह्वान किया है कि ई-पास अप्लाई करते समय सही व सटीक जानकारी दें। अगर आपके द्वारा दी गई जानकारी झूठी पाई गई तो इस पर कार्यवाही होगी। हिन्दुस्थान समाचार/विकास/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in