हिमाचल प्रदेश की युवतियों की खुली भर्ती चार से 14 सितंबर को अंबाला में
हिमाचल प्रदेश की युवतियों की खुली भर्ती चार से 14 सितंबर को अंबाला में

हिमाचल प्रदेश की युवतियों की खुली भर्ती चार से 14 सितंबर को अंबाला में

मंडी, 29 जुलाई (हि. स.)। भारतीय थल सेना में युवतियों के लिए जनरल ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) के लिए एक बार फिर से खुली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए भर्ती निदेशक, भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल एम.राजराजन ने बताया कि यह भर्ती आने वाले चार से 14 सितम्बर तक अम्बाला के खरगा स्टेडियम में होगी। भर्ती के लिए इच्छुक युवतियाेें को भारतीय थल सेना की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उन्होंने बताया कि भर्ती होने के लिए आयु साढ़े 17 से 21 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यार्थी को दसवीं कक्षा में पास होने के साथ हर विषय में 33 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 45 प्रतिशत अंकों का होना अनिवार्य है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in