himachal-congress-seva-dal-women39s-wing-declared-state-executive
himachal-congress-seva-dal-women39s-wing-declared-state-executive

हिमाचल कांग्रेस सेवादल महिला विंग की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

शिमला, 06 अप्रैल (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश महिला संगठक रीना पुंढीर ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। ज्ञान कुमारी व बबीता ओबराॅय को महिला उपाध्यक्ष, लीला शर्मा, संतोष शर्मा, पुष्पा देवी नेगी, चमेलू देवी कश्यप व शकुंतला ठाकुर को महासचिव, सलोचना देवी, निर्मला कुमारी, सुजाता चैधरी, बर्फी देवी, समीरा शर्मा, अंजू चैधरी व कमला भारद्वाज को सचिव, सुनीता ठाकुर, यशोदा देवी, राजेन्द्रा कुमारी, कांता देवी को सह-सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही छह जिलों में कांग्रेस सेवादल की जिला महिला संगठक की नियुक्तियां भी की गई है, जिसमें चंबा जिला संगठक चांचल कुमारी, कांगड़ा जिला संगठक बबीता कटोच, ऊना जिला संगठक परमजीत कौर, हमीरपुर जिला संगठक संगीता कुमारी शर्मा, कुल्लू जिला संगठक कृष्णा ठाकुर व सोलन जिला संगठक अमृता कश्यप को बनाया गया है। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। महिला सेवादल के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा व प्रदेश महिला संगठक रीना पंडीर द्वारा सभी जिला महिला संगठक को जल्द से जल्द अपनी जिला कार्यकारिणी बनाकर प्रदेश कार्यालय को भेजने के आदेश दिए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in