पुुंछ में हमीरपुर का सैनिक शहीद,  राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक
पुुंछ में हमीरपुर का सैनिक शहीद, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

पुुंछ में हमीरपुर का सैनिक शहीद, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

शिमला, 01 अगस्त (हि.स.)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर जिला के गलोढ़ निवासी सैनिक रोहिन कुमार की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रोहिन कुमार शनिवार प्रातः 6 बजे पुंछ में लाईन आफ कंट्रोल में पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में गोलीबारी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि रोहिन कुमार ने देश के लिये अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है और देश व प्रदेश को उनकी शहादत पर गर्व है। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक संदेश में कहा कि शहीद रोहिन कुमार ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अद्वितीय साहस का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि रोहिन कुमार एक सच्चे योद्धा थे। देश के लिए उनके शौर्य और बलिदान को सदैव याद किया जाएगा। जय राम ठाकुर ने ईश्वर से उनके परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्जवल/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in