former-cm-dhumal-did-plantation-on-birthday
former-cm-dhumal-did-plantation-on-birthday

पूर्व सीएम धूमल ने जन्मदिवस पर किया पौधरोपण

पौधरोपण पर्यावरण के लिए संजीवनी समान: धूमल हमीरपुर, 10 अप्रैल (हि. स.)। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार को समीरपुर स्थित अपने निवास स्थान पर पौधरोपण कर बड़ी ही सादगी से इस बार अपना जन्मदिवस मनाया। कोविड के चलते इस बार धूमल के जन्मदिन के अवसर पर कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुआ। शुभचिंतकों ने उन्हें फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर प्रो० धूमल ने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण के।लिए संजीवनी समान होता है। वृक्ष पर्यावरण ही नहीं अपितु मनुष्य जीवन के।लिए भी बहुत ज़रूरी हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाने चाहिए व उनकी देखभाल करनी चाहिए। वर्तमान समय में यह भी बहुत बड़ा पुण्य है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/उज्जवल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in