former-chief-minister-prem-kumar-dhumal-paid-tribute-to-bhimrao-ambedkar
former-chief-minister-prem-kumar-dhumal-paid-tribute-to-bhimrao-ambedkar

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

14/04/2021 शिमला, 14 अप्रैल (हि.स.)। संविधान निर्माता व लोकप्रिय अर्थशास्त्री डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। अपने संदेश में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब जिन्हें डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर के नाम से जाना जाता है। धूमल ने कहा कि बेहद लोकप्रिय प्रतिभावान अर्थशास्त्री राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बोध आंदोलन को प्रेरित किया और दलितों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया। आज पूरा देश उनकी जन्म जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 1990 को उन्हें मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्होंने ना सिर्फ आजादी की लड़ाई में न सिर्फ एक अहम भूमिका निभाई बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की भी जिम्मेवारी उठाई थी देश के लिए उनके द्वारा किए गए कर्तव्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in