dharamshala-bjp-mandal39s-two-day-training-class-starts
dharamshala-bjp-mandal39s-two-day-training-class-starts

धर्मशाला भाजपा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू

धर्मशाला, 26 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के धर्मशाला मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार को अनुसूचित जाति भवन दाड़ी में शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ सांसद किशन कपूर ने किया। इस अवसर पर सांसद किशन कपूर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पर आधारित संगठन है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है और हम सब के लिए यह बड़े हर्ष का विषय है कि हिमाचल प्रदेश के सपूत जगत प्रकाश नडा इस पार्टी के अध्यक्ष हैं। आज पूरा हिंदुस्तान कांग्रेस मुक्त हो रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने आज तक के कार्यकाल में किसी भी क्षेत्र में विकास की कमी नही आने दी है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता में जोश ओर उत्साह है। वहीं शिविर के द्वितीय सत्र को केसीसी बैंक के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने संबोधित किया। उन्होंने ‘हमारा विचार परिवार एवं आज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा-हमारी विचार धारा’ विषय पर अपनी बात रखी। शिविर के तीसरे सत्र को भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने 2014 के बाद भारत की राजनीति में आया बदलाव एवं हमारा दायित्व व भारत की सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत, छह वर्षांे में हुए अंत्योदय प्रयत्न विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत एक बार फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। कोरोना महामारी से जब सारा संसार विचलित हो गया था तो उस नाजुक समय में लोगों को संयम रखते हुए प्रधानमंत्री ने जीवन जीने की कला सिखाई। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस महामारी में लोगों की सेवा में जुट गया जिसकी प्रशंसा भारत ही नही अपितु पूरे संसार में होने लगी। इस अवसर पर जिला भाजपा सचिव सचिन शर्मा सहित भाजपा प्रदेश सचिव वीरेन्द्र चौधरी ने भी संबोधित किया। शिविर के पहले दिन के अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश के सचिव एवं पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष विशाल चौहान ने मंडल कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यपद्धति एवं संगठन में हमारी भूमिका व व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा की सरकार बनाने में कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहने वाला है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/उज्जवल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in