congress-raised-questions-on-the-huge-event-of-full-statehood-day-at-shimla39s-ridge-ground
congress-raised-questions-on-the-huge-event-of-full-statehood-day-at-shimla39s-ridge-ground

शिमला के रिज मैदान पर पूर्ण राज्यत्व दिवस के विशाल आयोजन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

शिमला, 23 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रदेश सरकार द्वारा रिज मैदान पर मनाए जाने वाले विशाल आयोजन पर सवाल किया है। पार्टी का कहना है कि प्रदेश सरकार भाजपा के नेताओं का बड़े बड़े बैनर लगा कर उनके गुणगान में करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शनिवार को प्रेस वार्ता में कहा कि जब प्रदेश पूर्ण अस्तित्व में आया था तो उन्ही के नेताओं ने इसका विरोध किया था। उस समय उनके नेताओं ने स्टेट हुड को मारो ठुड जैसा नारा दिया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश निर्माण में भाजपा का कोई भी योगदान नही है। उनके नेता तो हिमाचल को पंजाब में मिलाने के पक्षधर थे। राठौर ने रिज मैदान पर होने वाले इस समारोह पर यह भी सवाल दागा कि एक तरफ इसके नीचे पानी के टैंक का मुरमत कार्य चल रहा है तो इसके ऊपर विशाल पंडाल लगाना यहां लोगों की सुरक्षा को किसी खतरे में डालना है। उन्होंने कहा कि रिज मैदान का अधिकतर भाग निषेध घोषित है,ऐसे में इसके ऊपर बड़े आयोजन किसी खतरे से खाली नही है। इसलिए किसी की भी सुरक्षा से खिलवाड़ नही होना चाहिए। राठौर ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार की नीयत और काम का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। इतिहास से छेड़छाड़ इसकी नियति रही है। रिज मैदान पर उनके नेताओं इंदिरा गांधी व परमार की प्रतिमा को जानबूझकर ढक दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान रोहतांग टनल से उनकी नेता सोनिया गांधी की शिलान्यास पटिका ही हटा दी गई। उन्होंने कहा कि हिमाचल दिवस पर 25 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस रिज मैदान स्थित देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी व प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ.यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान हिमाचल को बनाया कांग्रेस ने,सजाया कांग्रेस ने और संवारा कांग्रेस ने का नारा दिया जाएगा। राठौर ने कहा कि प्रदेश जवाहरलाल नेहरू,स्व.इंदिरा गांधी,राजीव गांधी के साथ साथ केंद्र की सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी की सरकारों व नेताओं का सदैव आभारी रहेगा जिनके प्रयासों से आज आधुनिक हिमाचल बना है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ.परमार जो हिमाचल निर्माता के तौर पर याद किये जाते है,वही उनके बाद ठाकुर रामलाल इसे आगे बढ़ाया और आज वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता के तौर पर जाना जाता है। राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्जे पर कर्जा ले रही है। उन्होंने कहा कि अगर यह पैसा विकास पर खर्च होता तो वह कुछ नही कहते पर यह पैसा सरकार अपनी मौजमस्ती पर खर्च कर रही है,जिसपर कांग्रेस को घोर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि तीन साल के इस कार्यकाल में प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई ने जहां लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है वही भ्रस्टाचार के सारे रिकॉर्ड भी टूट गये है। राठौर ने मुख्यमंत्री से कहा है कि वह अमित शाह से किसी पैकेज की घोषणा करवाए,जिससे प्रदेश का आर्थिक संकट दूर हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अगर ऐसी कोई मांग उनके समक्ष रखते है तो वह भी उनका समर्थन करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in