Congress raised questions on government billboards, complaint to Election Commission
Congress raised questions on government billboards, complaint to Election Commission

कांग्रेस ने सरकारी होर्डिंग पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग से शिकायत

शिमला, 09 जनवरी (हि.स.)। हिमाचल कांग्रेस ने राजधानी शिमला के हेरिटेज ज़ोन सहित पूरे प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर लगे राज्य सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंगों के विरोध में चुनाव आयोग से शिकायत की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर द्वारा प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजे गए पत्र में हेरिटेज ज़ोन व सार्वजनिक स्थलों पर लगे इन होर्डिंगों को हटाने का आग्रह किया गया है। प्रदेश कांगेस कमेटी की प्रवक्ता किरण धांटा ने आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर हो कर सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आचार संहित लागू होने के बाद भी हेरीटेज जोन से सरकार तथा भाजपा के होर्डिग्स नहीं हटाए गये जो कि प्रशासनिक खामियों को दर्शाता है। किरण धांटा ने प्रशानिक तंत्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना अनुमति के प्रदेश सरकार ने अपनी उपलब्धियों के बड़े-बड़े होर्डिग्स हेरिटेज जोन शिमला सहित पूरे प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर लगा रखे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बार-बार हस्ताक्षेप करने के बाद ही चुनाव आयोग तथा प्रशासन हरकत में आया जो कि प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। हेरिटेज जोन में सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग्स लगा कर भाजपा ने जहां माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की अवेहलना की है वहीं ऐतिहासिक शिमला शहर की गरिमा को भी ठेस पंहुचाई है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in