congress-organized-a-march-in-honor-of-farmers
congress-organized-a-march-in-honor-of-farmers

किसानों के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

पूर्व मंत्री कौल सिंह का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना मंडी, 20 फरवरी (हि.स.)। कृषि कानून के विरोध और किसानों के सम्मान में शनिवार को मंडी जिला कांग्रेस ने विशाल सम्मान पदयात्रा का आयोजन किया जिसका नेतृत्व पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी भी मौजूद रहे। प्रदेशव्यापी आह्वान पर निकली कांग्रेस की यह पदयात्रा पुलघराट से शुरू हुई जो रामनगर होते हुए पुराना बस स्टैंड, सकोहडी पुल, बीआरओ कार्यालय से अस्पताल रोड़ फिर वापस सकोहडी पुल होते हुए चौहटा बाजार पहुंची। जहां से मोती बाजार, समखेतर, बालकरूपी बाजार से चौहटा होते हुए यह पदयात्रा जिला पुस्तकालय के बाहर पहुंची। यहां कांग्रेस नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार को किसान विरोधी कानून और बढ़ती हुई महंगाई को लेकर आड़े हाथ लिया। इस अवसर पर कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान विरोधी बिल लाकर देश के अन्नदाता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि डीजल और तेल की कीमतों में बेतहासा बढ़ौतरी कर महंगाई आसमान छूने लगी है। वहीं प्रदेश की जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश के हर विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर भ्रष्टाचार को दबाने का प्रयास न करें। कांग्रेस के सत्ता में आते ही जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम में जर्बदस्ती मिलाए गए ग्रामीण क्षेत्रों को वासप पंचायतों को लौटाया जाएगा। जबकि 2021 की जनगणा के बाद चालीस हजार की आबादी का लक्ष्य भी पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जो ग्रामीण क्षेत्र नगर निगम में शामिल रहेंगे, उन्हें टैक्स में छूट तीन के बजाय पांच साल तक दी जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/मुरारी/उज्ज्वल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in