congress-creating-fear-among-people-amid-corona-crisis-bjp
congress-creating-fear-among-people-amid-corona-crisis-bjp

कोरोना संकट के बीच लोगों में भय का माहौल पैदा कर रही कांग्रेस : भाजपा

शिमला, 24 मई (हि.स.)। भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल साबित हुई है। विपक्ष को सत्ता पक्ष पर आरोप लगाने का पूर्ण अधिकार है, मगर आरोप तथ्यों के साथ होने चाहिए। प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने सोमवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने तथ्यहीन बयानबाजी के आधार पर प्रदेश की जनता और कोरोना से संक्रमित लोगों में भय का वातावरण पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेसी स्वास्थ्य सुविधाओं, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, हेल्थ वर्कर की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करती है और इन प्रमाणहीन टिप्पणियों से प्रदेश में डर का वातावरण पैदा हुआ है। रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस एक नहीं अनेकों गुटों में बटी है और कांग्रेस में एक दूसरे को नीचा दिखाने की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय मे हम सब को राजनीति से ऊपर उठकर कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाने चाहिए और कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि इस महामारी के समय भी कांग्रेस के लिए राजनीति ही सब कुछ है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आज भी कांग्रेस के नेता एक दूसरे को नीचा दिखाने का काम कर रहे है और जिस प्रकार से कांग्रेस में पोस्टर फाड़े गए वो इसका प्रमाण है, कुछ लोग जो कांग्रेस में सकारात्मक राजनीति करने का प्रयास कर रहे है उनके साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं हो रहा है यह उनका अमानवीय दृष्टिकोण दिखता है। रणधीर शर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई भी कमी नहीं है और कई जगह तो ऑक्सीजन प्लांट भी शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी इस महामारी से लड़ने का पूर्ण प्रयास कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in