cm-jairam-thakur-should-not-stay-in-the-air-it-does-not-take-long-to-get-out-of-power-gs-bali
cm-jairam-thakur-should-not-stay-in-the-air-it-does-not-take-long-to-get-out-of-power-gs-bali

हवा में न रहें सीएम जयराम ठाकुर, सत्ता से बाहर होते देर नहीं लगती है: जीएस बाली

मंडी, 18 फरवरी (हि.स.)। पूर्व मंत्री जीएस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हवा में न रहे, यहां सत्ता से बाहर होते देर नहीं लगती है। उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए हम भी हवा में रहे और थोड़े से अंतर रगड़ा लग गया। बाली ने कहा कि नगर निगम के चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने नगर निगम के चनावों की जिम्मेदारी उनके अलावा विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, सुल्तानपुरी और विक्रमादित्य तथा पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर को सौंपी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनावों में धनशक्ति और जनशक्ति के बीच मुकाबला होगा। क्योंकि सत्ताधारी दल धनशक्ति के बल पर चुनाव लड़ता है, जबकि कांग्रेस जनशक्ति के सहारे चुनाव लड़ेगी। बाली ने कहा कि पंजाब में हुए नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत हुई है। लोगों न पंजाब में कांग्रेस का साथ दिया। अब हिमाचल के चुनाव में जनशक्ति के सहारे धनशक्ति का मुकाबला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल की जनता पुरी तरह से तैयार है। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में भाजपा ने सत्तातंत्र का दुरूपयोग कर विरोधी विचारधारा के उम्मीदवारों को दबाव डालकर अपने पक्ष में किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चर्म पर है। इस समय साढ़े चैदह लाख बेरोजगार हैं। इस बारे में प्रदेश सरकार श्वेत पत्र जारी करे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव के लिए कांग्रेस अलग से घोषणापत्र जारी करेगी। वहीं पर पार्टी की विाचरधारा से जुड़े और जीतने की संभावना वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनावों में सत्तातंत्र का दुरूपयोग हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में वापसी करने वाली है। ऐसे में सरकारी कर्मचारी निष्पक्ष होकर कार्य करें और ईवीएम की सुरक्षित वापसी प्रशासन को सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव लडने के इच्छुक 23 फरवरी तक एक हजार रूपए की धरोहर राशि के साथ आवेदन कर सकते हैं। जबकि 25 फरवरी को उम्मीदवारों के नाम और पार्टी का घोषणापत्र आदि तय कर लिया जाएगा। वहीं पर पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर नगर निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों के बारे में पूनर्विचार किया जाएगा तथा टैक्सों की वसूली तीन के बजाय पांच साल बाद की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी शहर को लेकर अपनी एक भी उपलब्धि बताए। उन्होंने कहा कि 85 करोड़ की उहल पेयजल योजना कांग्रेस के समय की है। उसी प्रकार 25 करोड़ का ब्यास नदी पर बना नया पुल और ढांगसीधार में बना नेचर पार्क कांग्रेस की देन है। हिन्दुस्थान समाचार/मुरारी/उज्जवल/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in