Chief Minister met Shanta and tied him up
Chief Minister met Shanta and tied him up

मुख्यमंत्री ने शांता से मुलाकात कर बंधाया ढांढस

धर्मशाला, 29 दिसम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता के साथ पालमपुर स्थित उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर उनकी पत्नी के निधन पर शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने शांता कुमार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्व. संतोष शैलजा के निधन से काफी व्यतिथ हैं। दुख की इस घड़ी में ईश्वर समस्त परिवार को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की हिम्मत प्रदान करे और दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि स्व. संतोष शैलजा एक अध्यापिका के अलावा एक बेहतरीन लेखिका और समाजसेवी भी थी। उन्होंने कहा कि उनका निधन समाज के लिए भी एक बड़ी क्षति है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in