chief-minister-jairam-compromising-on-corruption-step-by-step-kaul-singh-thakur
chief-minister-jairam-compromising-on-corruption-step-by-step-kaul-singh-thakur

भ्रष्टाचार से कदम-कदम पर समझौता कर रहे हैं मुख्यमंत्री जयराम : कौल सिंह ठाकुर

मंडी, 16 अप्रैल (हि.स.) कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कदम-कदम पर भ्रष्टाचार से समझौता कर रहे हैं। शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कोविड काल में मास्क और सैनेटाइजर तथा वेंटिलेटर की खरीद में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। उन्होंने पूछा कि क्या कारण रहे कि डा. राजीव बिंदल को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। भाजपा के ही लोगों की ओर से जारी पत्र बम में भी वही आरोप लगे हैं जो हमने लगाए हैं। कौल सिंह ने कहा कि यह सरकार ऐसी है कि जो शिकायत करता है उस पर ही मुकदमा दर्ज करती है। द्रंग के हरड गलू में मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस और कौल सिंह के खिलाफ की गई बयानबाजी का जवाब देते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की धमकी से कोई डरने वाला नहीं है। जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री पद का अहंकार हो गया है। यह ठीक नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि जलशक्ति मंत्री अब हर समय मुख्यमंत्री के साथ रहते हैं। अब तो महेंद्र सिंह ने जयराम को झूठ बोलना सीखा दिया। कौल सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर सार्वजनिक मंचों पर भाषा के इस्तेमाल में मर्यादा का उलंघन्न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कौन भ्रष्टाचारी है यह हिमाचल की जनता जानती है। उन्होंने चुनौती दी है कि हिम्मत है तो मुख्यमंत्री चार्जशीट पर कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री सबूत की बात कर रहें है तीन साल तक सबूत क्यों छिपा रखे, भाजपा की ओर से जारी की गई चार्जशीट उस पर कार्रवाई करते हुए जांच करे। उन्होंने कहा कि भाजपा की डब्बल इंजन की सरकार हिमाचल में एक मेडिकल कालेज लाकर तो दिखाए। कौल सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की लापरवाही की वजह से कोरोना फैल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस के अवसर पर भीड़ बुलाने करने की क्या आवश्यक्ता थी। वहीं पर मुख्यमंत्री को मास्क पहन कर भाषण देना चाहिए था। कौल सिंह ने कहा कि निजी कार्यक्रमों पर तो एसओपी लागू कर दी है। मगर सरकारी व राजनैतिक कार्यक्रमों में भीड़ इक्कटठी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम मंडी के चुनाव में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गली-गली जाकर इमाशनल कार्ड खेला कि मंडी को बड़ी मुश्किल से मुख्यमंत्री पद मिला है। लोगों ने मुख्यमंत्री की इज्जत रखते हुए लोगों ने वोट दिया। वहीं पर कुछ गलती कांग्रेस की भी रही है, टिकट आवंटन में भी गलतियां हुई है। कौल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार द्रंग में आएं और हर बार कुछ न कुछ देकर जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को द्रंग से इतना ही प्यार है तो वे मिनी सचिवालय के लिए पैसा दें। पधर थाना का शिलान्यास करें, पनारसा कालेज जिसके लिए कांग्रेस सरकार ने पांच करोड़ का बजट दिया है उसका काम शुरू करें। स्थानीय विधायक जवाहर ठाकुर पर पलटवार करते हुए कौल सिंह ने कहा कि मैं तो कांग्रेस में ही रहा हूं। मगर जवाहर को अपना राजनीतिक गोत्र देखना चाहिए। जवाहर को मेँ राजनीति में लाया। मगर वे कांग्रेस से हिविंका , लोजपा और फिर पार्टी बदल-बदल कर भजपा में पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं आठ बार जीत हूं तो द्रंग की जनता की वजह से जीता हूं, और क्षेत्र केलिए मैंने काम किए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/मुरारी/उज्ज्वल/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in